फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ओमिक्रॉन-1ए के 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 22 Feb 2026 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

प्राधिकरण ने सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में बचे हुए 90 फ्लैटों की ई-नीलामी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। दो बीएचके वाले इन फ्लैटों को खरीदने के इच्छुक आवेदकों को अब अधिक समय मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में बचे हुए फ्लैटों की ई-नीलामी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। दो बीएचके के 90 फ्लैटों को खरीदने के लिए अब लोगों के पास एक महीने का और मौका है।

विज्ञापन


प्राधिकरण से जारी सूचना के मुताबिक 28 जनवरी से शुरू हुई योजना में 18 फरवरी तक पंजीकरण ई-नीलामी में शामिल होने के लिए किया जा सकता था। अब इसमें एक और मौका इच्छुक आवेदकों को दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब बुकलेट डाउनलोड करने और पंजीकरण के लिए 18 मार्च तक समय रहेगा। पंजीकरण के बाद 20 मार्च तक पंजीकरण धनराशि जमा करनी होगी। इसके बाद 23 मार्च तक जरूरी दस्तावेज अपलोड करने का मौका दिया जाएगा। ई-नीलामी की तारीख अलग से प्राधिकरण घोषणा करेगा। अधिकारियों का कहना है कि 130 मीटर पर मौजूद यह फ्लैट प्राइम लोकेशन के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें