ग्रेनो वेस्ट और नोएडा के सेक्टर-23 में भी जल्द शुरू होगा काउंटर, स्टाफ की हुई तैनाती
नोएडा। बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओंं को अब ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन काउंटर बने हैं। जहां पर उपभोक्ता पहुंचकर बिल जमा कर सकेंगे। साथ ही दो और काउंटर भी जल्द शुरू होंगे। बिलिंग के अधिशासी अभियंता शिवम त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए दादरी, जेवर और दनकौर में भी बिलिंग काउंटर शुरू किया गया है। आसपास के गांवाें के उपभोक्ता भी अपना बिल जमा कर सकेंगे। बनाए गए दफ्तर में स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के सेक्टर 23 में भी बिलिंग काउंटर जल्द शुरू हो जाएगा। हालांकि उपभोक्ता ऑनलाइन भी अपना बिल जमा कर सकते हैं। ब्यूरो