फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्माणाधीन बिल्डिंग में प्लास्टर के दौरान शटरिंग की लोहे की रॉड नीचे खेल रहे बच्चे के सिर पर गिरी, मौत

Sat, 08 Mar 2025 11:21 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

मूल रूप से गांव कावतू थाना इचाक जिला हजारीबाग झारखंड का रहने वाला फुलेश्वर राम परिवार के साथ एपेक्स सोसायटी में अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन सोसायटी में रहते हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निर्माणाधीन एपेक्स सोसायटी में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान शटरिंग की लोहे की रॉड गिरने के कारण चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ठेकेदार को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से गांव कावतू थाना इचाक जिला हजारीबाग झारखंड का रहने वाला फुलेश्वर राम परिवार के साथ एपेक्स सोसायटी में अपने परिवार के साथ निर्माणाधीन सोसायटी में रहते हैं। शनिवार सुबह को काम के दौरान उनका पुत्र निर्माणाधीन साइट पर मौजूद था। इसी दौरान सोसायटी में बहुमंजिला इमारत में निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी अचानक एक प्लास्टर के दौरान शटरिंग की एक लोहे की भारी रॉड ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गई। 

नीचे खेल रहे आदित्य के सिर पर वह रॉड गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक 3 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए निर्माण कार्य के ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। अगर निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा उपाय किए जाते, तो शायद इस मासूम की जान बच सकती थी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस से ठेकेदार और निर्माण कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा बीएस वीर का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें