फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेकिंग में 604 कारों से काफी फिल्म उतरवाई, किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। डीआईजी कलानिधि की ओर से मेरठ रेंज के चारों जनपदों में चलाए जा रहे ऑपरेशन ब्लैक कैट अभियान में बीते पांच दिनों में 8424 कारों को चेक किया गया। अभी तक चेकिंग में 604 कारों से फिल्म उतरवा कर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि रविवार को भी अभियान जारी रहा। यातायात पुलिस व थाना पुलिस ने काली फिल्म वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर चेकिंग की। 1640 कार चेक की गईं जिनमें से काली फिल्म मिलने पर 150 कारोें के चालान किए गए। मेरठ जिले में 609 कारों में से 70 कारों की काली फिल्म उतरवाई गई। बुलंदशहर 41 में से 17 कारोें का चालान किया। बागपत में 280 वाहन चेक किए और 32 का काली फिल्म मिलने पर चालान किया। इसी प्रकार से हापुड़ में 710 कारों का चेक किया जिनमें से 31 का चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें