फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गामा-1 में 16 से सजेगा दुर्गा पूजा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
महाष्टमी पर कुमारी पूजा, 20 अक्तूबर को डांडिया-गरबा नाइट बंगाली संस्कृति की दिखेगी झलक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बंगीय समाज की ओर से 16 से 21 अक्तूबर तक गामा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 16 अक्तूबर को जिलाधिकारी मेधा रूपम करेंगी। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती होगी। 19 अक्तूबर को महाष्टमी के अवसर पर कुमारी पूजा विशेष आकर्षण रहेगी। इसमें कन्या को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा की जाती है।
समिति की सचिव पिंकी कंसबानिक ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से बंगाली संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इससे सभी आयु वर्ग के लोग उत्सव से जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिवसीय महोत्सव में बंगाली संस्कृति, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। 20 अक्तूबर को डांडिया और गरबा नाइट आयोजित की जाएगी। इसके अलावा परिसर में खानपान के स्टॉल, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र और महिलाओं के लिए आभूषण व पारंपरिक साज-सज्जा की वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजकों का उद्देश्य बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न समुदायों को एक मंच पर जोड़ना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें