फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डांडिया नाइट और कन्या पूजन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में नवरात्रि पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन डांडिया नाइट, कन्या पूजन और भंडारे के साथ हुआ। गुजरात और महाराष्ट्र से आए कलाकारों के साथ निवासियों ने डांडिया खेला। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने 30 मिनट में संपूर्ण रामलीला का मंचन किया।
विज्ञापन

ऐस सिटी सोसाइटी में माता की चौकी और डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। महिलाओं और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। वहीं, एसकेए दिव्या टावर में माता की चौकी और डांडिया उत्सव हुआ। निवासियों ने भक्ति, संगीत और पारंपरिक नृत्य के साथ त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें