फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतिभाशाली बच्चों को बैज से मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान देने के लिए पहल की जाएगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल, संगीत और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत चयनित बच्चों की यूनिफॉर्म पर बैज लगाए जाएंगे। इससे उनकी उपलब्धियों को पहचान मिलेगी और दूसरे विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि इस पहल के तहत विद्यालयों में ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी, जो किसी विषय में अच्छा प्रदर्शन करते हैं या खेलकूद, संगीत और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। नियमित रूप से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानाध्यापक बच्चों की उपलब्धियों के आधार पर उन्हें बैज लगाकर सम्मानित करेंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और पढ़ाई के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें