नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डंपर ने सेंट्रो कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फुट की ऊंचाई से नीचे हाजीपुर अंडरपास के सामने सड़क पर गिर गई।
कार चालक बाल-बाल बच गया उसे मामूली चोट भी नहीं आई। हालांकि, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सेक्टर-39 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, विजयनगर, गाजियाबाद निवासी प्रेम सिंह एमएनसी में कैब चलाता है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक्सप्रेसवे होते हुए वह कंपनी के कर्मचारियों को लेने सेंट्रो कार से जा रहा था।