ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बुधवार को सुबह से शाम तक रूक-रूक कर तेज और हल्की बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव हुआ। लोग समय से कार्यालय नहीं पहुंच सके। बच्चे स्कूल गए लेकिन काफी जगह बारिश ने भीगा दिया। बारिश के कारण सबसे अधिक समस्या जाम की रही।
तिलपता गांव की एक कॉलोनी में दो फुट तक पानी भरा रहा। डीएससी रोड पर तिलपता, सूरजपुर और हल्दौनी में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति के साथ किसान चौक पर जाम की स्थिति बनी रही।
लोगों का कहना है कि सूरजपुर में स्थित बेहद खराब है। वहां सड़क का निर्माण दो साल से पूरा नहीं किया गया है। इस कारण टूटी सड़कों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन जाम लग जाता है। उधर ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर-कासना करोड के साथ सेक्टरों में जगह-जगह जलभराव रहा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों के बाहर की सड़कें पानी में डूबी रही। शाम के समय ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश हुई।