नोएडा (संवाद)। प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा और वरिष्ठ प्रबंधक रोहित कुमार ने बुधवार को गढ़ी शाहदरा गांव का दौरा किया। ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को समस्याओं की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने कहा कि गांव में सालोंं से पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है। सड़कों पर जलभराव और साफ-सफाई भी ठीक से नहीं होती है। पूर्व प्रधान बीरसिंह भाटी ने कहा कि गांव में गंदगी ज्यादा और साफ-सफाई कर्मचारी की संख्या कम हैं। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, कपिल भाटी, धर्मवीर भाटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।