- बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक मेट्रो की मंजूरी मिलने के बाद ग्रेना वेस्ट निवासियों ने उठाया मुद्दा, लंबे समय से कर रहे इंतजार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन और निजी वाहन पर निर्भर ग्रेनाे वेस्ट के निवासी रोजाना लंबे जाम से जूझते हैं। रोजाना सुबह-शाम जाम में फंसने से नौकरीपेशा अक्सर देरी से दफ्तर और घर पहुंचते हैं। इन्हीं कारणों से परेशान होकर स्थानीय निवासी लगातार मेट्रो की मांग कर रहे हैं।
बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो रूट को केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद ग्रेनाे वेस्ट के निवासियों का दर्द छलका है। निवासियों का कहना है कि वर्षों से ग्रेनो में मेट्रो की सौगात देने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए डीपीआर तक बन गई। माम रिपोर्ट भी बनीं लेकिन मंजूरी नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो सका। जिस वजह से रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ता है। नोएडा तक आने के लिए कई चौक-चौराहों पर जाम में फंसना पड़ता है। ग्रेनो वेस्ट के लिए एनएमआरसी तैयार तो है लेकिन मंजूरी नहीं मिलने से उनकी योजना धरातल पर नहीं उतर रही है।
कहां लगता है जाम
ग्रेनो वेस्ट के निवासी पर्थला गोल चक्कर के पास अक्सर जाम में फंसते हैं। इसके अलावा गौड़ चौक पर हर ओर से आने वाले ट्रैफिक के कारण भी निवासी फंस जाते हैं। तिलपता, खिरली नहर, चार मूर्ति चौराहे पर भी अक्सर जाम लगता है।