लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन में तेज धूप रही लेकिन पूर्वा हवाओं के असर से उमस भरी चुभती गर्मी से थोड़ी राहत रही। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही से पारे में भी गिरावट आई। माैसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से लखनऊ में अगले दो-तीन दिनों तक माैसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।