पिहोवा। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति
इस्माईलाबाद। करीब 5.5 एकड़ में पनप रही अवैध काॅलोनियों में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने इन दो अवैध काॅलोनी में बनीं सड़कें, सीवरेज और मेनहॉल और गेट के अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया।
डीटीपी विक्रम कुमार ने बताया कि विभाग के पास अवैध काॅलोनी के पनपने का मामला आया था जिसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे।
परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों न तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।