यमुना सिटी। जेवर के मेहंदीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम मेहंदीपुर निवासी मुद्दीन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने चाचा के साथ पुराने जमीनी विवाद की पंचायत में गया था। इसी दौरान गांव के ही रहमूद्दीन, सिमूद्दीन, निजाम और बन्ने उर्फ रहमूद्दीन मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में पीड़ित पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रंजिश को लेकर युवक से मारपीट, दो के खिलाफ मामला दर्ज
यमुना सिटी। जेवर के कानीगढ़ गांव में रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानीगढ़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही रिंकू और विनय ने उनसे रंजिश के चलते गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है