फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना अनुमति खुदाई के दौरान लगी आग के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क -3 क्षेत्र में बिना अनुमति की गई खुदाई के दौरान इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद लगी आग के मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। आईजीएल के एजीएम गौरव अग्रवाल की तहरीर पर पर्यवेक्षक सुभाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर के मुताबिक 28 सितंबर की शाम पुस्ता रोड के पीछे क्षेत्र में पर्यवेक्षक सुभाष द्वारा बिना पूर्व सूचना और आवश्यक अनुमति के खुदाई कराई गई थी। इस दौरान कंपनी की 63 एमएम की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।आईजीएल का कहना है कि यह कार्य ग्रेटर नोएडा के माध्यम से कराया गया था। सूचना मिलते ही कंपनी की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गैस की सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन

कंपनी ने इसे पर्यवेक्षक की लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का मामला बताया है। तहरीर में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें