फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर महिला से 53 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- टेलीग्राम पर ग्रुप में जोड़ा जहां अन्य सदस्य साझा करते थे मुनाफे का स्क्रीनशॉट
विज्ञापन

- रकम निकालने पर मांगा 15 फीसदी सर्विस चार्ज

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ग्रेनो वेस्ट की एक महिला से 53 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को निवेश के नाम पर झांसा दिया। जालसाजों ने खुद को निवेश कंपनी का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए महिला को झांसे में लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 की निवासी है। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। 19 अप्रैल को मीरा अय्यर नाम की महिला ने व्हाट्सएप के जरिये उनसे संपर्क किया। मीरा अय्यर ने खुद को एक कैपिटल की वरिष्ठ प्रतिनिधि बताया। उसने महिला को आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश से अच्छे मुनाफे का भरोसा दिया। ठगों ने गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध न होने वाले एंड्रॉयड एप के सीधे लिंक भेजे। पीड़िता ने एपीके फाइल के रूप में तीन एप डाउनलोड किए। इन एप में उसकी जमा रकम पर काफी मुनाफा दिखाया गया था। महिला को ठगी की जानकारी तब हुई जब उसने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की। संपर्क करने पर ठग ने संपर्क तोड़ दिया। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें