फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला से नकदी व आभूषण हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में विधवा महिला को विश्वास में लेकर आभूषण व नकदी ले ली गई। वापस मांगने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई । विरोध करने पर पीड़िता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दादरी नगर के एक मोहल्ले में महिला परिवार के साथ रहती हैं। एक वर्ष पहले उनके पति का देहांत हो चुका है। महिला के तीन बच्चे हैं । मोहल्ले में ही कैलाश कुमार उनके घर के सामने किराये पर रहता था। पीड़िता की उससे जान पहचान हो गई थी। जान पहचान के चलते आरोपी का घर पर आना-जाना हो गया। आरोपी ने महिला को विश्वास में लेकर आभूषण व नकदी ले ली। जब नकदी व आभूषण की मांग की गई तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पीड़िता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने कैलाश कुमार व उसकी पत्नी महेंद्री के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें