फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवा में कमी पर उपभोक्ता कर सकते है घर बैठे आयोग में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा में कमी पर उपभोक्ता कर सकते है घर बैठे आयोग में शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। किसी उत्पाद में कमी होने पर विक्रेता के बदलने से इंकार करने या पैसा नहीं लौटाने समेत मामलों में उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला उपभोक्ता आयोग उसकी सुनवाई करके आपको न्याय दिलाएगा।
विज्ञापन

जिला उपभोक्ता आयोग में घर बैठे सेवा में कमी होने पर कंपनी, बीमा कंपनी समेत उत्पादकों के खिलाफ वाद दायर कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को आयोग के पोर्टल e-jagriti.gov.in पर जाकर अपने फोन या ईमेल आईडी से लॉग इन करना होगा। उसमें जरूरी डाटा देने के बाद ही शिकायत दर्ज की जा सकती है। ऑनलाइन शिकायत के साथ ही उपभोक्ता को जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। शिकायत के दर्ज होने के बाद आयोग से संबंधी कंपनी या विक्रेता के पास कानूनी नोटिस जाएगा। जिस तारीख में सुनवाई होगी उसकी जानकारी दी जाएगी। दोनों पक्षों से साक्ष्य लेने के बाद अवलोकन करने के बाद फैसला सुनाया जाएगा। सुनवाई और साक्ष्य पेश करने के लिए दोनों पक्षों को आयोग में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें