फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्यार के जाल में फंसाया, फिर 4 लाख ऐंठे... परेशान युवक ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यायालय के आदेश पर युवती और उसकी मां समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जिसे युवक ने प्यार समझकर अपना सब कुछ सौंप दिया, वही रिश्ता उसके लिए कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग और वसूली का जाल बन गया। प्रेम के नाम पर नजदीकियां बढ़ीं, फिर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां मिलने लगीं। आरोप है कि डर के साये में युवक से करीब चार लाख रुपये ऐंठ लिए गए। लगातार धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर युवक ने 15 सितंबर को जहर खा लिया। हालांकि, किस्मत से जान बच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश से युवती और उसकी मां समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार, ब्रह्मपुरी मोहल्ला निवासी तुषार गोयल ने न्यायालय में शिकायत देकर बताया कि गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी एक युवती ने उससे दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकात होने लगी। आरोप है कि युवती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। करीब तीन-चार महीने बाद युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। झूठे मामले में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर रुपये मांगने लगी। पीड़ित के मुताबिक, बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से उसने करीब तीन से चार लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद युवती की ओर से लगातार और अधिक रुपये की मांग की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने का आरोप : आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तुषार ने 15 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना के बाद भी उसे धमकियां मिलती रहीं। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष इसी तरह अन्य लोगों को भी हनीट्रैप में फंसाकर उनसे रुपये ऐंठ चुका है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल और पुलिस से की थी। आरोप है कि कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने युवती और उसकी मां समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें