फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एलिवेटेड रोड पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने परिवार को रोक कर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एलिवेटेड रोड पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने परिवार को रोक कर धमकाया
विज्ञापन

-नोट- फोटो है।

-कार टच होने पर हुआ विवाद, वीडियो हुआ वायरल, जिसमें महिला परेशान दिख रही

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-18 से 60 की तरफ जा रही कार तेज रफ्तार स्कार्पियो से हल्का टकरा गई। इससे स्कार्पियो सवार युवकों ने कार को रुकवा लिया। कार में परिवारीजन सवार थे जिनमें महिला भी थी। आरोप है कि स्कार्पियो सवार युवकों ने अभद्र शब्द बोले और धमकाया भी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें हैरान-परेशान दिख रही महिला सफाई में यह कहती हुई दिखाई दे रही है कि मैंने कुछ नहीं किया। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। स्कार्पियो सवार युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी निशांत नोएडा में रिश्तेदार के घर आए हुए थे। वह दो दोस्त और एक महिला रिश्तेदार के साथ शिफ्ट कार से सेक्टर 18 से एलिवेटेड होते हुए सेक्टर 71 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी शिफ्ट कार एनटीपीसी के सामने स्कार्पियो से थोड़ी सी टकरा गई। स्कार्पियो सवार दो-तीन युवकों ने कार रुकवा ली। फिर निशांत और उनके परिवारीजन-रिश्तेदार से बहस करने लगे। निशांत ने डायल 112 पर कॉल की, मौके पर सेक्टर 24 थाने की पुलिस पहुंची। लेकिन तब तक स्कार्पियो सवार फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि स्कार्पियो सवार युवकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें