फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंडन डूब क्षेत्र में कॉलोनी विकसित हो रही, सींचपाल ने दर्ज करवाई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन डूब क्षेत्र में कॉलोनी विकसित हो रही, सींचपाल ने दर्ज करवाई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। हिंडन डूब क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को रुकवाने के लिए सिंचाई विभाग ने फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शिकायत विभाग के सींचपाल की तरफ से दी गई है। यह भी बताया है कि अवैध रूप से प्लाट काटकर लोगों को बेचे जा रहे हैं। काम रोकने को कहने पर सिंचाई विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शिकायत पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद सिंचाई विभाग में कार्यरत सींचपाल राजेंद्र चंद्र ने शिकायत में बताया है कि शासन ने वर्ष 2010 में नदियों के बाढ़ क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण को रोकने के आदेश दिए थे। इसके चलते डूब क्षेत्र में निर्माण संबंधी कोई अनुमति नहीं दी जा सकती। शिकायतकर्ता का कहना है कि हिंडन का तटवर्ती बंध नदी के दाएं किनारे पर नोएडा को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। इस बांध के गांव हैबतपुर के खसरा नंबर-350 डूब क्षेत्र की जमीन है। आरोप है कि बहलोलपुर निवासी रामवीर यादव अवैध रूप से पुस्ता रोड पर कॉलोनी विकसित कर रहा है। यही नहीं लोगों को झूठ बोलकर डूब क्षेत्र में प्लाट बेच रहा है और निर्माण कर रहा है। इस क्षेत्र में यदि बाढ़ आई तो सभी घर डूब जाएंगे। 20 जनवरी को शिकायतकर्ता सींचपाल के साथ सहायक कर्मचारी धीरज कुमार ने मिलकर आरोपी और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी न केवल लोगों के साथ धोखाधड़ी करके लोगों को प्लाट बेचकर लाभ कमा रहा है, बल्कि हिंडन के बांध को भी तोड़ने का प्रयास कर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें