फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार नए एसीपी आए, पांच की हुई रवानगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जिले में लंबे समय से तैनात रहे पुलिस अधिकारियों का तबादला होना शुरू हो गया है। रविवार को शासन की ओर से जारी पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार कमिश्नरेट में चार अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के रूप में आए हैं। जबकि पांच अधिकारियों का गैर जनपद तबादला हुआ है।
विज्ञापन

कमिश्नरेट में तैनात एसीपी प्रवीण कुमार सिंह-प्रथम को जनपद हापुड़, एसीपी सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता को जनपद अलीगढ़ और पवन कुमार को भदोही में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का तबादला कमिश्नरेट गाजियाबाद किया गया है। जहां वह एसीपी के पद पर रहेंगी। वहीं साइबर क्राइम थाना गौतमबुद्धनगर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक विवेक रंजन राय को बुलंदशहर भेजा गया है। सूची में 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर के सहायक सेनानायक अनिल कुमार का नाम भी है। उन्हें पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं प्रतापगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक रहे शिव नारायण वैश्य, गोरखपुर में पुलिस उपाधीक्षक रहीं दीपांशी राठौर, अनुराग कुमार सिंह व कमिश्नरेट गाजियाबाद में एसीपी रहे सिद्धार्थ गौतम की जिले में तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें