दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र की लुहारली गांव में पुराने मुकदमे को वापस लेने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने गाली गलौज भी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया की लुहारली गांव सागर भाटी परिवार के साथ रहते हैं। सागर भाटी का गांव के ही बल्लू उर्फ बलराम पर पुरानी विवाद को लेकर मामला दर्जी कराया गया था। जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुराने मामले को वापस लेने की धमकी दी गई। कहा कि अगर मामला वापस नहीं लिया गया तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।