फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार मैकेनिक की मौत, साथी गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 07:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक छोड़कर चालक फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मैकेनिक रईस (30) की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पलवल के हथीन निवासी रईस कार मैकेनिक थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह अपने साथी के साथ कार से पलवल से गाजियाबाद जा रहे थे। दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पीछे से तेज गति में आए ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रईस को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें