फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में बुधवार को पिछले 2 माह से जारी 27 वीं अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2026 का संस्थापक दिवस मनाया गया। इस दौरान एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान, एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपर्सन डॉ अमिता चौहान, एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ अतुल चौहान और एमिटी विश्वविद्यालय हरियाणा के चांसलर डॉ असीम चौहान द्वारा विजेता टीमों और छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में एमिटी लॉ स्कूल नोएडा की टीम 20 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य जीतकर पहले, एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी 18 स्वर्ण, 11 रजत और 10 कांस्य जीतकर दूसरे और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज 6 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य जीतकर तीसरे पर रही। आयोजन समिति के चेयरपर्सन डॉ संजीव बंसल ने कहा कि एमिटी के छात्रों के अकादमिक जीवन में संगठन सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है।