फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेरठ के एमएसटी पास के लिए बढ़े आवेदन, 25 लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जुलाई में दोबारा शुरू हुई थी मेरठ रूट के लिए मासिक पास बनाने की सुविधा
-सबसे ज्यादा नौकरीपेशा लोगों ने दिखाई रुचि, परी चौक के लिए छात्रों के आवेदन भी बढ़े

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा में रोडवेज एमएसटी योजना बनी किफायती, सालाना 30 लाख रुपये राजस्व


नोएडा। रोडवेज की मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) योजना नौकरीपेशा लोगों के लिए एक किफायती विकल्प बन रही है। जुलाई में मेरठ रूट के लिए दोबारा मासिक पास बनाने की सुविधा शुरू हुई थी। अब तक 25 लोग इसके लिए आवेदन कर चुके हैं, जिनमें नौकरीपेशा लोग सबसे अधिक हैं। एआरएम रोहिताश कुमार के अनुसार, सेक्टर-35 स्थित मोरना डिपो से मेरठ रूट के लिए जुलाई में एमएसटी प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। शुरुआत में यात्रियों की रुचि कम थी, पर अब आवेदन बढ़ रहे हैं।
नियमित आवागमन करने वाले कर्मचारियों को एमएसटी से कम खर्च में सफर का मौका मिल रहा है। नोएडा डिपो से सितंबर में कुल 548 मासिक पास बनाए गए थे। इनमें करीब 60 फीसदी पास स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने बनवाए। परी चौक, जेवर और दनकौर समेत आसपास के मार्गों के लिए सबसे ज्यादा पास बन रहे हैं। खासकर नोएडा से परी चौक जाने वाले छात्रों के आवेदन में वृद्धि हुई है। अधिकारी बताते हैं कि यह योजना नियमित यात्रियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद है।
विज्ञापन

मासिक पास के प्रकार और आवेदन : रोडवेज की एमएसटी योजना के तहत दो तरह के पास बनते हैं: सामान्य और छात्र। सामान्य पास नौकरीपेशा कर्मचारियों और अन्य पात्र नियमित यात्रियों के लिए है। इसके तहत 100 किलोमीटर के दायरे में यात्रा की सुविधा मिलती है। छात्रों के लिए 60 किलोमीटर तक की यात्रा का पास बनाया जाता है। यात्री आधार कार्ड और निर्धारित शुल्क के साथ सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक डिपो पहुंचकर पास बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

राजस्व में लगातार वृद्धि : नोएडा डिपो की एमएसटी योजना से परिवहन निगम को हर साल करीब 30 लाख रुपये का राजस्व मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1602 पंजीकरण से 26.34 लाख रुपये की आय हुई थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1387 पंजीकरण से 29.23 लाख रुपये का राजस्व मिला। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1460 पंजीकरण से 31.85 लाख रुपये की आय दर्ज की गई। सितंबर में भी पिछले साल के मुकाबले 1.15 लाख रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

मेरठ रूट के लिए भी यात्री एमएसटी बनवा सकते हैं। इसके लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच डिपो पहुंचकर आवेदन किया जा सकता है।

-मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें