जिले के अकादमियों में कम उम्र के बच्चे सीख रहे कराटे के दांवपेंच
प्रखर गुप्ता
नोएडा। आत्मरक्षा का हुनर अब छोटी उम्र से ही बच्चों की ताकत बन रहा है। जिले में संचालित कई कराटे अकादमियों में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी प्रशिक्षण ले कराटे के दांवपेंच सीख रहे हैं। स्कूल के बाद बच्चे नियमित रूप से कराटे अकादमियों में पहुंच रहे हैं। वे अब कराटे में एक कदम आगे बढ़कर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पदक भी जीत रहे हैं।
वर्जन
मैं पिछले एक साल से कराटे सीख रहा हूं। इस वर्ष पहली बार प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करना शुरू किया है। पहली बार प्रतियोगिता में थोड़ा डर लगा लेकिन प्रतिभाग करके अच्छा लगा। - आश्विक (5 वर्ष)
मैं राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अब तक सात पदक जीत चुकी हूं। पिछले एक साल से कराटे खेल रही हूं और कराटे सीखना अच्छा लगता है। जब भी मेडल जीतती हूं तो घर जाकर माता-पिता को दिखाती हूं। -धैरवी (6 वर्ष)
मैं प्रतिदिन दो घंटे अभ्यास करती हूं। इसी साल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। मुझे कराटे सीखना बहुत पसंद है। स्कूल के बाद अकादमी जाने के लिए उत्साहित रहती हूं। -रिद्धि महाराणा (6 वर्ष)
मैं रोजाना 2 घंटे अभ्यास करता हूं। जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका हूं। मुझे कराटे में किक और पंच लगाना बहुत अच्छा लगता है। मैं पेशेवर खिलाड़ी बनना चाहता हूं।- हरिद्यांश (7 वर्ष)
धैरवी सिंह
धैरवी सिंह
धैरवी सिंह