फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोसाइटी छत पर ले जाकर की अश्लील हरकत का है आरोप
विज्ञापन

-पिता की तहरीर का बिसरख कोतवाली पुलिस ने लिया संज्ञान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोसाइटी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पिता का कहना है कि 17 जून की शाम को पीड़िता अपने फ्लैट से दूध लेने मार्केट गई थी। काफी देर बीत जाने पर पिता ने बड़ी बेटी को छोटी बहन को देखने भेजा।
विज्ञापन

बड़ी बेटी ने छोटी बहन को टावर-1 के पास एक अनजान व्यक्ति के साथ देखा। घर वापस आने पर जब पीड़िता से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि एक अंकल उसे सोसाइटी की छत पर ले गए और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पिता ने तहरीर देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसीपी सेंट्रल नोएडा जितेंद्र कुमार कुमार ने बताया सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें