-बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास की घटना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी एक कैंटर ने टक्कर मार दी। मृतक के भाई ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मूलरूप से इटावा निवासी रिंकू ने केस दर्ज कराया है कि उसका भाई प्रदीप गढ़ी चौखंडी गांव में किराये पर रहता है। 25 अक्तूबर को प्रदीप ने एक मूर्ति गोल चक्कर के पास अपनी कार को सड़क किनारे खड़ी की और वो किसी काम से सड़क के दूसरी तरफ जाने लगे। सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।