फोटो-
नोएडा। भंगेल-सलारपुर बाजार में अतिक्रमण से व्यापारी परेशान हैं। भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग के लिए बनी जगह पर रेहड़ी-पटरी लगने से ग्राहकों को वाहन खड़े करने में दिक्कत हो रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गोयल ने पुलिस और प्राधिकरण पर जिम्मेदारी टालने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। गेझा रोड पर भी यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। ब्यूरो