फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलत दिशा में कार चला रही महिला प्रोफेसर ने सिपाही को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत दिशा में कार चला रही महिला ने सिपाही को मारी टक्कर
विज्ञापन


-नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शारदा विश्वविद्यालय गोल चक्कर के पास की घटना
-यातायात सिपाही के मुंह पर लगी चोट, शारदा अस्पताल में कराया गया भर्ती

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गलत दिशा में आ रही एक महिला प्रोफेसर की कार ने यातायात सिपाही की बाइक में टक्कर मार दी। कार महिला चला रही थी। टक्कर लगने के बाद सिपाही कार के बोनट पर जा गिरा। हादसे में सिपाही के मुंह पर चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि कार का चालान किया गया है। साथ ही महिला प्रोफेसर को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


यातायात सिपाही मोहित राठी की ड्यूटी नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में लगी है। बुधवार शाम वो यातायात पुलिस की बाइक पर सवार होकर नासा पार्किंग से शारदा गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे। तभी गलत दिशा में आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से सिपाही कार के बोनट पर जा गिरा वहीं कार का अगला शीशा भी टूटा गया। पुलिस का कहना है कि सिपाही ने हादसे के समय हेलमेट पहना हुआ था। सिपाही के होंठ फट गया। टीआई अमर सिंह का कहना है कि कार चालक महिला के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि कार बड़ौत निवासी आकांक्षा चला रही थी। जो एक कॉलेज में प्रोफेसर है। चालान करने के बाद कार को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें