नोएडा। सेक्टर-20 और फेज-3 थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो बाइक चोरी हो गईं। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव स्थित मंगल बाजार से 19 अगस्त की रात एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। निठारी निवासी श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बाइक शाम करीब 8:30 बजे मंगल बाजार में खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। वहीं, फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-70 में 16 सितंबर की शाम पार्क के बाहर से बाइक चोरी हो गई। ममूरा निवासी साहू के अनुसार, वह शाम करीब छह बजे बाइक से सेक्टर-70 स्थित पार्क गया था। उसने बाइक पार्क के गेट के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।