फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आगामी शुक्रवार को मुहर्रम के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिन क्षेत्रों से ताजिया और मुहर्रम के जुलूस निकलेंगे, वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। पूरे जोन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान चार इंस्पेक्टर, तीन एसीपी और एक एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे। स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें