नोएडा (संवाद)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर कराटे और कुन बोकेटर खिलाड़ियों ने विशेष खेल गतिविधियों एवं प्रदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से खेल भावना, स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने ओलंपिक आदर्श वाक्य तेजतर, ऊंचा, मजबूत-साथ मिलकर को अपनाने का संकल्प लेते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया तथा फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। कराटे कोच बाल किशन गुरुंग और कुन बोकेटर कोच सोनू कुमार ने कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।