फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हड़ताल के कारण प्रभावित होंगी बैंक सेवाएं, रविवार को खुले रहेंगे बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को बैंक सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा।
सार्वजनिक बैंकों में काम कर रहे कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीए) ने 28 से 30 सितंबर तक पूरे देश में बैंक हड़ताल कि घोषणा की है। इससे पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। हालांकि वित्त मंत्रालय के आदेश के बाद रविवार को बैंक सेवाएं नियमित रूप से चलेंगी। महीने के अंत में बैंक ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित होने की संभावना है।
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित कई मुद्दे शामिल है। यूएफबीयू ने इससे पहले 11 सितंबर को भी परे देश में हड़ताल कर चुका है। यूएफबीयू से जुड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन, नोएडा मॉड्यूल के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी विनोद कुमार ने बताया कि इस दौरान सभी ऑफलाइन बैकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। तीन दिवसीय इस हड़ताल से आम लोगों के साथ-साथ सार्वजनिक बैंकों से जुड़े छोटे मझले उद्यमियों को भी समस्या झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से सेवाएं होंगी प्रभावित
- बैंक ब्रांचों में प्रत्यक्ष कोई भी काम नहीं होगा
- काउंटर से संबंधी काम नहीं होंगे
- नगद निकास व आहरण बंद रहेगा
- शाखाओं से होने वाले बैंक क्लियरेंस के काम बंद रहेंगे।
- नए खाते खोलना
-ई-केवाइसी अपडेट
- बैंक अधिकारी से लोन व अन्य काम के लिए मिलना
ये सेवांए बिना बैंक ब्रांच पहुंचे भी रह सकती है चालू
- यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन सामान्य रूप से चालू रहेगा।
- एटीएम के जरिए कैश निकालने और जमा करने के लिए सेवाएं चालू रहेगी।
- नेट बैंकिंग और बैंक के मोबाइल ऐप्स काम करते रहेंगे।
- एनईएफटी और आरटीजीएस ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकेंगे

महीने के अंत में बैंक ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वित्त मंत्रालय ने रविवार को सभी सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक खोलने के निर्देश दिए है। रविवार को जिले में अलग-अलग बैंकों की सभी 732 शाखाएं खुली रहेंगी। - रामविनोद कुमार, लीड बैंक ऑफिसर, गौतमबुद्धनगर जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें