नोएडा। यूपीआईडी में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत स्वच्छ भारत अभियान विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। प्रथम चरण में उर्वशी, शगुन और आकृति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय चरण में प्रथम, कपिल और अदिति सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वच्छता, स्वच्छ भारत अभियान और स्वस्थ समाज से जुड़े विषयों पर ज्ञान और जागरूकता का प्रदर्शन किया। संस्थान के फैकल्टी सदस्यों और स्टाफ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना को भी प्रोत्साहन मिला। ब्यूरो