फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुजुर्ग महिला को लावारिस कुत्ते ने काटा,कई टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू दो स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में लावारिस कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया गया। कुत्ते ने महिला के पैर पर बुरी तरह काट लिया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


महासचिव सुनील तेवतिया ने बताया कि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1645 में लक्ष्मी देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह सुबह परिसर में टहल रही थी। तभी अचानक एक लावारिस कुत्ते ने पीछे से आकर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने बचने के लिए भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक लावारिस कुत्ते ने उनके पैर में बुरी तरीके से काट लिया। महिला के पैर से मांस भी बाहर निकल गया और खून निकलने लगा। सूचना मिलते ही परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। लोगों ने बताया कि महिला के कई कांटे लगे हैं। वहीं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी द्वारा इस मामले में प्राधिकरण से शिकायत की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें