फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपसी विवाद में रिश्तों का कत्ल....छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

मृतक के बेटे के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा पर किया मामला दर्ज, जेवर थाने का मामला, आरोपी फरार

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी।
जेवर थाना क्षेत्र के नीमका गांव में दो भाइयों के आपसी विवाद में रविवार देर रात छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की हत्या करने का आरोप है। सूचना मिलने पर सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भोले शंकर (52) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान देवेंद्र उर्फ देवू के रूप में हुई है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पुत्र योगेंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



परिजन ने पुलिस को बताया कि भोले शंकर अपने बेटा, बेटी और अपनी माता के साथ नीमका गांव में रहते थे। उन्होंने हाल ही में रोड़ी, बदरपुर और सीमेंट का नया काम शुरू किया था। वारदात वाले दिन वह खेतों में ही खाना खाकर रोजाना की तरह गहरी नींद में सो गए थे। आरोप है कि तभी देर रात उनके छोटे भाई ने उनका फावड़ा से गला काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से हुई आरोपी की पहचान : योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिता के शव को लहूलुहान देखकर उसने अपने हत्यारों की जानकारी हासिल करने की कोशिश की। छानबीन करने पर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो मालूम हुआ कि उनके पिता को उनके ही आरोपी चाचा ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र और मृतक भोले शंकर का पहले भी परिवार में आपसी विवाद हुआ था। कई बार पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनके झगड़े का निपटारा भी किया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी देवेंद्र कई बार नशीले पदार्थों का सेवन करता है। आरोपी का अपने बड़े भाई के साथ पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें