फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को सोशल मीडिया के जरिए झांसा देकर ठगी कर रहे थे। गिरोह फेसबुक के माध्यम से फर्जी जॉब ऑफर देकर युवाओं को निशाना बनाता था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच और बैंक खातों की पड़ताल के बाद पुलिस ने मेरठ में छापेमारी कर वकील अहमद, फुरकान और अजहर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी गरीब लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे। गौरतलब है कि गांव गहलब निवासी जितेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों ने पहले ऑफर लेटर भेजा और फिर ज्वाइनिंग के नाम पर पैसे मांग लिए। पीड़ित से ज्वाइनिंग फीस, पोर्ट पास और अन्य खर्चों के नाम पर कुल 1.18 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसका भाई जॉइनिंग के लिए मंगलौर बंदरगाह पहुंचा तो वहां कोई नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें