फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली पर घरों में नहीं थे लोग, चोरों ने छह फ्लैटों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी इंस्टीट्यूट के स्टाफ क्वार्टर के फ्लैटों से नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी चोरी
विज्ञापन

-दिवाली की छुट्टियों में परिवारों के घर जाने का चोरों ने उठाया फायदा, बीटा-2 थाने में मुकदमा दर्ज
-घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिवाली की रात चोरों ने सेक्टर- चाई स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी) के स्टाफ क्वार्टर को निशाना बनाया। चोरों ने एक साथ करीब आधा दर्जन फ्लैटों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में थाना बीटा-2 पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिवाली की छुट्टियों के चलते इन फ्लैटों में रहने वाले सभी परिवार अपने-अपने गृह जनपद गए हुए थे। ऐसे में क्वार्टर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर दो घर से अलमारी का ताला तोड़कर नकदी के अलावा लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ले गए। वहीं चार घरों का चोरों ने ताला तोड़ा मगर यहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए। पता चला है कि चोराें ने 7 से 9 नवंबर के बीच वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। स्टाफ क्वार्टर में चोरी की सूचना मिलने के बाद एसीपी संचित शर्मा के अलावा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात के शीघ्र खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक के गहने चुरा ले गए बदमाश: चार घरों के ताले तोड़ कर पांच लाख से अधिक के सोने चांदी के गहने चुरा ले गए। आर्मी इंस्टीट्यूट काॅलोनी में रहने वाले आकाश आरोड़ा ने चोरी होने की शिकायत की थी। मौके पर पहुंच कर जांच की तो चार मकानों के ताले टूटे मिले। जिन घरों के ताले टूटे थे वह सभी आसपास बने हैं। दो घरों में से एक में चांदी की एक जोड़ी पायल और दूसरे से 11 हजार रुपये चोरी होना बताया गया। वहीं आकाश अरोड़ा ने घर से करीब पांच लाख से अधिक के सोने चांदी के् गहने चोरी होने की बात कही है। जिन घरों के ताले टूटे हैं, उनमें रहने वाले लोग छह नवंबर को अपने-अपने गांव चले गए थे। सोमवार रात आकाश लौटे तब घटना की जानकारी हुई। वहीं सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सात घरों में चोरी का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

टेलीकॉम की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास : बिसरख थाना क्षेत्र के चक शाहबेरी गांव के खजूर रोड पर सोमवार देर रात करीब छह-सात युवकों ने गुप्ता टेलीकॉम की दुकान को निशाना बनाया। आरोप है कि युवकों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में युवकों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। दुकानदारों ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें