फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला डायरेक्टर ने रियल एस्टेट डेवलपर के चेयरमैन पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संपादकजी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


- वेतन रोकने, होटल में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
- पीड़िता का दावा, मानसिक दबाव के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, आत्महत्या के विचार भी आए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 स्थित रेनॉक्स ग्रुप (रियल एस्टेट डेवलपर) की एक महिला डायरेक्टर ने कंपनी के चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना, वेतन रोकने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को चेयरमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत के मुताबिक, महिला एक जुलाई 2026 से कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि चेयरमैन वेतन जारी करने के बदले उनसे अनुचित व्यक्तिगत लाभ की मांग करते थे। विरोध करने पर वेतन रोकने, कटौती करने और काम में कमियां निकालकर अपमानित करने का आरोप है। 21 अक्तूबर को चेयरमैन के संदेश पर वह अपनी एडमिन मैनेजर के साथ सेक्टर-9 स्थित फर्नीचर मार्केट गई थीं। आरोप है कि वहां से एडमिन मैनेजर को भेजने के बाद उन्हें सेक्टर-62 के एक होटल में बुलाया गया। उन्हें चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 418 बताया गया। महिला के मुताबिक, दो-तीन घंटे तक कोई नहीं आया, जबकि चेयरमैन फोन पर संपर्क में रहे। रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच जब वह होटल से निकलकर अपनी कार में बैठीं तो चेयरमैन भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि धमकाकर उन्हें वापस होटल ले जाया गया, जहां छेड़छाड़ की गई और निजी अंगों को छूने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कार्यालय के केबिन और लाउंज में उनके साथ छेड़छाड़ की गई तथा अभद्र टिप्पणियां की गईं। उन्होंने कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे बंद रहने और परिसर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के सेवन की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

पिछले दो महीने से उन पर सीआरएम, मार्केटिंग, प्रशासन, कानूनी कार्य, जनसंपर्क और क्लाइंट मीटिंग समेत कई जिम्मेदारियां थीं। लगातार मानसिक दबाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और उन्हें आत्महत्या के विचार आने लगे। महिला ने 26 अक्तूबर को एचआर को ईमेल भेजकर शिकायत की थी। अगले दिन चेयरमैन ने उन्हें कार्यालय बुलाकर नौकरी से हटाने की बात कही। इसके बाद महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें