ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में आग से बचाव के इंतजाम पूरे किए जाएंगे। इसके लिए करीब 2.80 करोड़ रुपये प्राधिकरण खर्च करेगा। इसमें पूरे स्टेडियम में अग्निशमन उपकरणों के रखरखाव का काम शामिल है। इसके बाद अगले तीन साल तक इन उपकरणों का नियमित रखरखाव और सुचारू रखने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। ब्यूरो