नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग और गश्त के दौरान अवैध चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी शिवम (20) और बुलंदशहर के ककोड़ निवासी सौरव (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात उनकी टीम के गढ़ी रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि असगरपुर पार्क के सामने एक युवक अवैध चाकू लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ। वहीं, सोमवार दोपहर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान क्रिश्चियन कब्रिस्तान के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सौरव के रूप में हुई। वह सेक्टर-45 के सदरपुर गांव में किराये पर रह रहा था। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।