फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीएमडब्यूए चालक की दबंगई, बैरियर तोड़ाकर साेसाइटी में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईराइज सुपरनोवा सोसाइटी का मामला, प्रवेश द्वार पर अक्सर होती है तीखी नोंकझोंक, बिना पूछताछ प्रवेश का बनाते हैं दबाव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की सबसे ऊंची हाईराइज सुपरनोवा सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर बीएमडब्ल्यू चालक ने बूम बैरियर तोड़कर सोसाइटी में प्रवेश किया और सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और निवासियों की ओर से आपत्ति जताने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सेक्टर 126 थाना पुलिस के अनुसार, घटना 1 अक्तूबर की सुबह करीब 5:30 बजे की है, जब सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी सोसाइटी में आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उन्हें प्रवेश दे रहे थे। इस दौरान एक युवक प्रवेश द्वार पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से पहुंचा, जहां सुरक्षाकर्मियों ने जब उससे पूछताछ करने का प्रयास किया तो कार चालक सुरक्षाकर्मियों पर भड़क गया। इसके बाद युवक ने बूम बैरियर को तोड़ने का प्रयास किया और गाड़ी रोकने के बाद फिर सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई, इसका घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है जब दोनों की बीच बात नहीं बनी तो युवक ने अपनी बीएमडब्ल्यूए कार से बूम बैरियर को तोड़ते हुए सोसाइटी में प्रवेश किया। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि घटना में कार चालक का नाम तुषार शर्मा है, जिसने सेक्टर-15 से अपनी कार से होते हुए सुपरनोवा सोसाइटी में जबरन प्रवेश को लेकर सिक्योरिटी गार्ड के साथ विवाद किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सोसाइटी में चलाता है एयरबीएनबी : सोसाइटी निवासियों के अनुसार, आरोपी तुषार शर्मा तुषार टाइगर के नाम से लोगों में अपनी पहचान बनाए हुए है, जो एस्पाइरा टॉवर में एयरबीएनबी का संचालन करता है। जहां लोग हजारों रुपये की बुकिंग कराते हैं और बाहरी लोगों का आना जाना अक्सर बना रहता है। ऐसे में निवासियों ने सोसाइटी में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई है।
विज्ञापन

नोवा वेस्ट और नोवा ईस्ट के कई एयरबीएनबी किए गए बंद : सोसाइटी के बोर्ड मेंबर के अनुसार, सुपरनोवा सोसाइटी के नोवा वेस्ट और नोवा ईस्ट में संचालित कई एयरबीएनबी को बंद कराया गया है। वहीं जल्द ही कमेटी संग बैठक कर सोसाइटी में चल रहे अन्य एयरबीएनबी को भी जल्द बंद कराया जाएगा। इसके लिए कमेटी की ओर से प्रस्ताव पास किया जाएगा।

हम कमेटी के साथ बैठक कर जल्द संचालित एयरबीएनबी को लेकर फैसला लेंगे, ताकि निवासियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके
-नरेश नंदवानी, एओए सलाहकार, सुपरनोवा एओए, सुपरनोवा सोसाइटी, सेक्टर 94
घटना संज्ञान में है, मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
-प्रवीण, सिंह, एसीपी, नोएडा जोन, गौतमबुद्ध नगर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें