रात को चंद दूरी का 70-100 रुपये तक लेते हैं किराया
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-18, सेक्टर-62, सेक्टर-15, नोएडा सिटी सेंटर और बॉटनिकल गार्डन जैसे इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा चालक लोगों की मजबूरी का फायेदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। चंद दूरी के लिए चालक 20 से 40 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। पीक समय में किराया अचानक बढ़ा दिया जाता है। वहीं, रात में अतिरिक्त चार्ज के नाम पर जेब ढीली करवाई जाती है।
दफ्तर और स्कूल के समय सेक्टर-18 से सेक्टर-62 या बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 52 जैसे रूट पर यात्रियों को तय दर से अधिक किराया देना पड़ता है। सुबह और शाम के समय सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन और सिटी सेंटर के आसपास किराया दोगुना तक पहुंच जाता है। यात्रियों का आरोप है कि मना करने पर ऑटो चालक बैठाने से ही इंकार कर देते हैं। वहीं, रात के समय सेक्टर 62, सेक्टर 18 और सेक्टर 52 से घर लौटने वाले लोगों से 50-80 रुपये तक अतिरिक्त वसूले जाते हैं। सुरक्षा और खाली वापसी का हवाला देकर किराया बढ़ा दिया जाता है। किराया कम करने की बात कहने पर चालक नोकझोंक करने लगते हैं।
-
ऑटो वाले विपरीत परिस्थिति देख अक्सर तय रेट से ज्यादा पैसा लेते हैं। इस पर लगाम लगनी चाहिए। -गिरिराज सेक्टर 78 निवासी
ऑटो चालक एकसाथ यूनियन बनाकर काम करते हैं। कोई भी तय रेट पर चलने के लिए तैयार नहीं होता। -आलोक ठाकुर, सेक्टर 37 निवासी