फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोबोटिक्स चैलेंज प्रतियोगिता में डीएसबी अव्वल

Wed, 05 Nov 2025 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल रोबोटिक्स चैलेंज-2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में द होराइजन स्कूल, ओंकारानंद स्कूल, दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी, फुटहिल्स एकेडमी, डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सीमित समय में एक कार्यात्मक रोबोट तैयार करने की चुनौती दी गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतियोगिता में डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द होराइजन स्कूल ने द्वितीय स्थान और मां आनंदमयी मेमोरियल रायवाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब उसमें मानवता और मूल्य जुड़ें। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है कि हमारे विद्यार्थी न केवल ज्ञान में अग्रसर हैं, बल्कि उसे समाज के हित में उपयोग करने की भावना भी रखते हैं। यही सच्ची शिक्षा का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें