तपोवन बाजार में देर रात एक युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती इधर-उधर भागती और शोर मचाती हुई नजर आ रही है। उसके साथी और पुलिसकर्मी उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गई।
थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह वीडियो 10 नवंबर देररात तपोवन बाजार का है। मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवाओं ने देर शाम शराब का सेवन कर लिया, उसमें एक युवती भी शामिल थी। युवती नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से एक पर्यटक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
-
नंदी पर सवार युवक का भी वीडियो हुआ था वायरल
नगर पंचायत तपोवन क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उनमें से कुछ वातावरण को दूषित कर रहे हैं। नशे में धुत युवती के वीडियो से पहले तपोवन बाजार में नंदी बैल पर सवार एक युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।