- 32 लाख की 54,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (ट्रेकेन-100) जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों ससुर-दामाद क्रमश: मोहम्मद आबिद और मोहम्मद जावेद खान को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 54,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (ट्रेकेन-100) जब्त कीं गई हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर शाखा की सेंट्रल रेंज में तैनात इंस्पेक्टर गौरव चौधरी की टीम ने जामिया नगर की नूरानी मस्जिद के पास महक अपार्टमेंट में घेराबंदी कर सात अक्तूबर को लगभग 6.30 बज को एक आरोपी मदनपुर खादर निवासी मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के एक बड़े कार्टन बैग में छिपाकर रखी गई 54,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (ट्रेकेन-100) बरामद हुईं की गई। इससे पूछताछ के बाद इसके सहयोगी व दामाद मोहम्मद जावेद खान को गिरफ्तार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल फोन की डिजिटल फोरेंसिक जांच से पता चला कि मोहम्मद जावेद खान ने व्हाट्सएप के माध्यम से मोहम्मद आबिद के साथ मादक पदार्थों की तस्वीरें साझा की थीं। मोहम्मद आबिद पशु आहार का एक छोटा-मोटा व्यवसाय करता था। जल्दी पैसा कमाने की चाहत में वह नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल हो गया और फिर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा।