फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डेन मेट्रो रूट का होगा ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएमआरसी करवा रहा है टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे, इस महीने हो जाएगा पूर्ण
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डेन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) टोपोग्राफी और जीपीएस सर्वे करवा रहा है। अब इस सर्वे में ड्रोन सर्वे शुरू होगा व जियो टैगिंग होगी। इसके लिए एनएमआरसी अलग-अलग विभागों से मंजूरी ले रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस महीने के आखिर में यह सर्वे पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस परियोजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मंजूरी के लिए आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय स्तर पर है। इसके पहले ये सर्वे डिजाइन तैयार करवाने की तैयारी में हो रहे हैं। मंत्रालय स्तर से भी इसकी जानकारी मांगी जा सकती है। एक्वा लाइन के सेक्टर-142 से ब्लू और मेजेंटा लाइन के इंटरचेंज बोटेनिकल गार्डेन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट प्राथमिकता में शामिल है। इस रूट से एक्सप्रेस-वे किनारे के सेक्टरों में रहने वालों को मेट्रोकनेक्टिविटी मिलेगी वहीं ग्रेटर नोएडा के निवासियों का दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। डीपीआर के मुताबिक इस 11.56 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रूट पर 8 स्टेशन बनाए जाने हैं। बोटेनिकल गार्डेन और सेक्टर-44 के मेट्रो स्टेशन को छोड़ दें तो बाकी के 6 स्टेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे सर्विस रोड के पास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इस पूरे रूट पर करीब 2254 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें