फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात के लिए उपयोगी :::: 11 हजार केवी लाइन से करंट लगने से चालक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
भूड़ा गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के भूड़ा गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कंटेनर चालक की 11 हजार केवी की बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में चालक का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, भूड़ा गांव स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार रात कंटेनर से सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर का चालक, मेवात निवासी नासिर छत पर चढ़कर त्रिपाल लगाने लगा। छत से ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन अचानक उसके सिर से छू गई। करंट लगते ही वह झुलस गया और जोरदार झटका लगने से उसका सिर धड़ से अलग हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौजूद ट्रक चालक और अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, निगम ने दी सफाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन रिहायशी इलाके से बहुत कम ऊंचाई पर गुजर रही है। यदि यह लाइन अधिक ऊंचाई पर होती, तो हादसा टल सकता था। वहीं, विद्युत निगम अधिकारियों का कहना है कि लाइन मानकों के अनुरूप ही लगी है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नासिर शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हादसे से कुछ समय पहले उसने घर पर फोन कर शनिवार दोपहर तक लौटने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें